MP पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

MP पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पंचायतों (MP Panchayat elections) और नगरीय निकाय चुनाव (MP urban body election) के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल एक बार फिर से राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission)  ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं दावेदारों के बीच संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईव्हीएम से मतदान प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देय से मतदान के लिये आयोग द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्थाओं से जन-सामान्य, जन-प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भलीभाँति परिचित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Read More : MP : इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 3 वर्ष की सेवा होगी अनिवार्य, लगेगी ड्यूटी, महिला कर्मचारियों को मिलेगी छूट

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 में नगर निगमों के महापौर तथा नगर निगमों, नगरपालिका परिषदों एवं नगर परिषदों के पार्षद पदों के लिये ईव्हीएम से वोट डाले जायेंगे। बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों में हाट-बाजारों, मेलों, महाविद्यालयों, भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों, आँगनवाडियों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाँच एवं परीक्षण के बाद अभिप्रमाणित ईव्हीएम का विधिवत प्रदर्शन करायें। ईव्हीएम की कार्यप्रणाली एवं संचालन की प्रक्रिया भी विस्तारपूर्वक समझाई जाये।

इस कार्यवाही के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपस्थिति तथा कार्यवाही का अभिलेखीकरण भी सुनिश्चित किया जाये। वहीं जिला पंचायत भोपाल के 10 वार्ड में जिला पंचायत सदस्य के लिए 35 आवेदन जमा हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 61 दावेदारों द्वारा आवेदन जमा किया गया है। कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय में 2 दिन तक दावेदारी जमा की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews