दिल्ली में आज भाजपा की बड़ी बैठक, 5 राज्यों के चुनावों पर फोकस, मप्र-छग के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन, इसी हफ्ते आ सकती है अगली लिस्ट

दिल्ली में आज भाजपा की बड़ी बैठक, 5 राज्यों के चुनावों पर फोकस, मप्र-छग के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन, इसी हफ्ते आ सकती है अगली लिस्ट

Delhi BJP Meeting Today 2023 : राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के पहले आज 1 अक्टूबर रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। संभावना है कि इस बैठक में समिति पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकती है।

5 राज्यों में होने है विधानसभा चुनाव

दरअसल, इस साल के अंत तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने है। इसमें सबसे खास बीजेपी की नजर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर है।खबर है कि बैठक में मुख्य रूप से इन्हीं तीनों राज्यों के चुनावों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में उम्मीदवारों के नामों, कमजोर सीट पर जीत की रणनीति समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। बैठक के बाद एक दो दिन में एमपी सीजी और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

मप्र की सीटों पर फोकस, 7 सांसद मैदान में

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के संबंध में चर्चा करें तो यहां 230 विधानसभा सीटें है और बीजेपी ने अबतक 79 कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। इसमें 7 सांसदों के नाम भी शामिल है। लंबे समय बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। आज बैठक में बाकी सीटों पर चर्चा होगी और फिर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने 13 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में मप्र छत्तीसगढ़ चुनावों को लेकर सीईसी बैठक में चर्चा हुई थी, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) भी शामिल हुए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews