विधानसभा चुनाव जीतने वाले BJP सांसदों ने दिया इस्तीफा, 2 केंद्रीय मंत्री भी शामिल

BJP MPs resign, resign from Parliament membership

BJP MPs resign after won the assembly elections : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जीते हुए सांसदों ने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली बीजेपी ने ये बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी हाईकमान से मुलाकात के बाद जीते हुए प्रत्याशियों ने ये फैसला लिया और ये सभी नेता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे। बुधवार को कुल 12 सांसदों ने अपना इस्तीफा दिया है।

विधानसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 7 सांसदों को टिकट दिया था जिनमें 2 केंद्रीय मंंत्री भी शामिल थे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री प्रहलाद पटेल सहित रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह को मैदान में उताया गया था। इन सात प्रत्याशियों में से फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला निवास और गणेश सिंह सतना सीट से चुनाव हार गए। इन्हें छोड़कर बाकी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी जीते हुए सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, गहमागहमी जारी

मध्य प्रदेश में बीजेपी के क्लीन स्वीप के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सबसे पहला नाम शिवराज सिंह चौहान का लिया जा रहा है। वहीं इस रेस में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल सहित कैलाश विजयवर्गीय और संगठन की कमान संभालने वाले वीडी शर्मा के नामों की भी चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सहित तीनों जीते हुए राज्यों में बीजेपी अपने पर्यवेक्षक भेजेगी और शनिवार-रविवार को तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक हो सकती है। यहां पर सबकी सहमति से मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। एमपी में सीएम पद को लेकर जब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से सवाल किया गया तो उन्होने चुप्पी साध ली। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान भी इस सवाल को लगातार टालते आ रहे हैं। अब सभी इस बात से परदा उठने का इंतज़ार कर रहे हैं कि अगले पांच सालों के लिए उनके प्रदेश की कमान किसके हाथों में होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews