सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धराया अधिकारी

bribe news

Bribe News : देशभर से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। आए दिन लोकायुक्त-सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में  अब जम्मू कश्मीर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने जम्मू में एक मुख्य बागवानी अधिकारी (Chief Horticulture Officer) और उसके सहयोगी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह राशि पदोन्नति में बाधाओं को दूर करने और तैनाती देने के लिए मांगी गई थी।

10 लाख की मांगी थी रिश्वत, 3.5 कैश बरामद

सीबीआई ने मुख्य बागवानी अधिकारी सर्बजीत सिंह और बिचौलिया गोहर अहमद धर को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथो पकड़ा है। दोनों आरोपियों के परिसरों सहित विशेष सचिव (बागवानी) के परिसर में भी तलाशी ली गई। इस दौरान 3.5 लाख रुपये (लगभग) की नकदी, चल-अचल संपत्ति सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

पोस्टिंग-पदोन्नति मुद्दों को हल करने मांगी थी रिश्वत

इस पूराने मामले में शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता की पोस्टिंग के लिए रिश्वत मांगने और पदोन्नति सहित उसके विभागीय मुद्दों को हल करने के आरोप में सिंह और अन्य के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों को सोमवार को जम्मू में सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews