CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, LOC को लेकर नोटिस जारी, दिए गए ये निर्देश

5 सितंबर से एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जुर्माने के साथ 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण पोर्टल खुल चुका है। स्कूल छात्रों का रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर तक करवा सकते हैं। वहीं बोर्ड ने LOC ने संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिनका पालन स्कूल, छात्रों और अभिभावकों को करना होगा।

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को एग्जाम फॉर्म भरना होगा। साथ ही सीबीएसई की परीक्षा संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होती है। फॉर्म में दर्ज की कई जानकारियों का इस्तेमाल बोर्ड परीक्षा के लिए होता है। छोटी गलती भी भविष्य में परेशानियाँ खड़ी कर सकती है।

देरी करने पर भरना होगा जुर्माना होगा (Last date to submit LOC)

5 सितंबर से एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद भी छात्र 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। लेकिन इसके लिए 2000 रुपये जुर्माना भरना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सही समय पर यह कार्य पूजा करने की करने की सलाह दी जाती है। जानकारी ले लिए बता दें कि दिव्यांग विद्यार्थियों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

सीबीएसई ने स्कूलों को दिए ये निर्देश (CBSE Notice)

सीबीएसई ने एलओसी से संबंधित नोटिस जारी किया है। स्कूलों और छात्रों को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को 100% सुनिश्चित करने को कहा है कि एलओसी और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रस्तुत किये गए छात्रों और विषयों की जानकारी 100% सही हो। फॉर्म पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी होने चाहिए। माता-पिता द्वारा हस्ताक्षर के बाद इनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

छात्र-स्कूल जरूर रखें इन बातों का ख्याल (CBSE Registration Guidelines)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews