CBSE Compartment Exam 2022: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, 23 अगस्त से होगी परीक्षा

cbse board exam 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई 10वीं-12वीं छात्रों (CBSE 10th-12th Students) के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 और 12 के लिए कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड (compartment admit card) की घोषणा कर दी गई है। 10वीं-12वीं के छात्र अपने कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड (Admit Card) को cbse.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन नंबर, पिछले वर्ष का रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम या कंपार्टमेंट नंबर दर्ज करना जरूरी होगा।

Read More : इंदौर : शराब पीकर विवाद करने से युवकों को मना करना पड़ा महंगा, SAF जवान की हत्या

कक्षा 10 के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022-23 अगस्त से 29 अगस्त 2022 तक जबकि 12वीं के लिए 23 अगस्त 2022 से शुरू होगी। टर्म 2 परीक्षा पाठ्यक्रम कम्पार्टमेंट परीक्षा का आधार होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा देश भर में कई परीक्षा स्थानों पर ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी। दरअसल 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट बोर्ड परीक्षा में पांच प्रमुख विषयों में से एक में फेल होने वाले छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा देना अनिवार्य होता है। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • ‘परीक्षा संगम’ पर क्लिक करें
  • ‘स्कूल’ पर क्लिक करें और फिर ‘पूर्व-परीक्षा गतिविधियों’ का चयन करें
  • ‘एडमिट कार्ड, कॉम्प परीक्षा 2022 के लिए केंद्र सामग्री’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • प्रवेश पत्र एक नए टैब में प्रदर्शित किया जाएगा
  • इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews