CBSE ने नियम में किया बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा- Term 2 पर आई नई अपडेट

CBSE Board 10th-12th

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई (CBSE) के छात्रों के लिए बड़ी सूचना सामने हैं। 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा (CBSE Practical exam) को लेकर सीबीएसई ने एक नया सर्कुलर (circular) जारी किया हैं। जिसके बाद CBSE की प्रैक्टिकल परीक्षा एक बार फिर से आयोजित की जाएगी। CBSE द्वारा Term-2 के प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने के 6 दिन के बाद एक बार नया सर्कुलर फिर से जारी किया गया।

जिसमें तीन विषय फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी के लिए नियम में बदलाव किए गए हैं। नियम में बदल कर एक नए सर्कुलर जारी किए गए। जिसके मुताबिक जिन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा हो चुकी है। वहां प्रैक्टिकल परीक्षा द्वारा आयोजित की जाएगी। जारी सर्कुलर के मुताबिक 24 फरवरी से 2 मार्च तक प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू करने का सर्कुलर जारी किया गया था। वहीं परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले प्रैक्टिकल परीक्षा को खत्म करना अनिवार्य किया गया था लेकिन सीबीएसई ने 2 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने के 6 दिन के बाद एक बार फिर से शेड्यूल में बदलाव किया है।

Read More : Weather Update : IMD का अलर्ट, 12 मार्च तक इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

नया सर्कुलर जारी करते हुए सीबीएसई ने तीन विषय फिजिक्स केमिस्ट्री और बायो के नियम में बदलाव किए। जिसके बाद फिजिक्स केमिस्ट्री और बायो प्रैक्टिकल परीक्षा अब 3 घंटे की होगी। बता दें कि इससे पहले परीक्षा डेढ़ घंटे की आयोजित की जाती थी। वही भूगोल और होम साइंस विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा अब डेढ़ घंटे की होगी।

जो छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की Term 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जल्द ही अपने Result की उम्मीद कर सकते हैं। बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार CBSE 12वीं की पहली कक्षा के परिणाम शुक्रवार तक आने की उम्मीद है और उसके बाद कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। बोर्ड जल्द ही इसकी सूचना जारी करेगा।

CISCE Time Table 

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं सेमेस्टर 2 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी। जहां ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 20 मई तक जारी रहेंगी, वहीं कक्षा 12 की ISC परीक्षाएं 6 जून को समाप्त होंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews