केंद्र ने MP को दिए 1410 करोड़ रुपए, 52 जिलों को मिलेगा लाभ, 6100 गांवों तक पहुंची सुविधा

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश विकास कार्य (MP Development work) की गति एक बार फिर से शुरू हुई है। दरअसल कई केंद्रीय योजनाओं में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर काबिज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्रालय द्वारा एक बार फिर से मध्य प्रदेश को 1410 करोड़ 25 लाख 43 हजार रुपए की पहली किस्त का भुगतान किया गया है। इससे प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को केंद्रीय योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही उनके घर में जल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

Read More : सीएम शिवराज हितग्राहियों को देंगे बड़ा तोहफा, प्रति लाभार्थी 12500 रुपए का करेंगे वितरण, मिलेगा लाभ

बता दे कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा योजना की प्रतिपूर्ति के लिए 50-50% व्यय भार वहन किया जाता है। वही मिशन के तहत प्रदेश के एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। सीएम शिवराज द्वारा लगातार समीक्षा बैठक भी की जा रही है।

इससे पहले हर घर जल उपलब्ध कराने के कार्य में 52 लाख 77 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ दिया जा चुका है वहीं पूरे लक्ष्य का 44 फीसद हिस्सा है। 6100 गांव ऐसे हैं, जिसमें 100% परिवारों को नल से जल पहुंचाया जा चुका है। वहीं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 100% ग्रामीण परिवारों को मिशन में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है। इसके साथ ही बुरहानपुर देश के प्रथम सर्टिफाइड जिले में शामिल हो गया है। जिसमें हर घर जल योजना मिशन को पूरा किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews