CG Weather : उत्तर से आ रही ठंडी हवा, 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम,ठंड में होगा इजाफा, पढ़े IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

CG Weather Update Today : अगले 48 घंटों में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) के अनुसार, अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी । आज मौसम शुष्क रहेगा । हालांकि समुद्र में एक और चक्रवात के सक्रिय होने से आसमान में हल्के बादल हैं,  जिसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

छग मौसम विभाग (CG Weather Forecast) की मानें तो  चक्रवात का असर खत्म होते ही अगले 48 घंटे यानी रविवार रात तक पूरे प्रदेश में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा। अनुमान है कि रायपुर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा के असर से 17 और 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है । प्रदेश में आज दिनांक 17 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 17 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews