CG Weather: चक्रवाती बारिश का खतरा, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-येलो अलर्ट

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। अंदरुनी ओडिशा के ऊपर और ज्यादा प्रबल हुआ चक्रीय चक्रवात का घेरा बनने के कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (CG Weather) और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा की संभावना है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज रविवार 24 जुलाई को 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।इसके लिए विभाग ने रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।इधर, सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टरों और पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून द्रोणिका का असर, 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, आज रविवार 24 जुलाई को 5 जिलों राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और 14 जिलों कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।अंदरुनी ओडिशा के ऊपर और चक्रीय चक्रवात का घेरा और प्रबल हो जाने के कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सागर, पेंड्रा रोड, गोपालपुर, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरूनी ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इसके असर से आज 24 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछार के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है। बिलासपुर संभाग में 26 जुलाई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जानें अपडेट

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 486.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 23 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1247.3 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 169.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

चक्रवाती बारिश का बढ़ा खतरा, कलेक्टर-पुलिस प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।

सीएम ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निचले और संभावित प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी जलभराव और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

23 जुलाई तक जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 175.1 मिमी, सूरजपुर में 251.6 मिमी, जशपुर में 216.5 मिमी, कोरिया में 280.2 मिमी, रायपुर में 322.9 मिमी, बलौदाबाजार में 453.4 मिमी, गरियाबंद में 560.1 मिमी, महासमुंद में 501.4 मिमी, धमतरी में 605.9 मिमी, बिलासपुर में 513.5 मिमी, मुंगेली में 535.1 मिमी, रायगढ़ में 409.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 575.4 मिमी, कोरबा में 357.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 500.5 मिमी, दुर्ग में 459.2 मिमी, कबीरधाम में 457.5 मिमी, राजनांदगांव में 540.2 मिमी, बालोद में 621.8 मिमी, बेमेतरा में 350.4 मिमी, बस्तर में 636.1 मिमी, कोण्डागांव में 585.7 मिमी, कांकेर में 674.1 मिमी, नारायणपुर में 496.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 643.9 मिमी और सुकमा में 472.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews