CG Weather : मानसून सहित कई सिस्टम एक्टिव, 22 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

imd weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ मौसम (CG Weather) में मानसून के एक्टिव (Monsoon active) होने के कारण मौसम में नमी घुली हुई है। लगातार हो रही बारिश (rain) से तापमान (temperature) में 5 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। साथ ही मंगलवार 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक अधिकांश जगह पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीँ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 12 स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून के फ्री होने के साथ ही कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण भारी बारिश देखने को मिल रही है। राजस्थान और गुजरात से बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र के अलावा उड़ीसा और उसके आसपास भी एक कमजोर आपका क्षेत्र निर्मित हुआ है। वहीँ बंगाल की कड़ी के निम्न दाब के कारन ऊपरी हवा का चक्रवात का घेरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Read More :घर पर लगाएं इस गाय की तस्वीर, चमक उठेगी आपकी तकदीर

जिसके कारण मानसून सहित द्रोणिका के अरब सागर, रायसेन अंबिकापुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो कई जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सरगुजा के अलावा सूरजपुर रायपुर बलौदा बाजार महासमुंद धमतरी बिलासपुर रायगढ़ और कोरबा सहित दुर्ग में भी भारी बारिश देखने को मिली है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गई है। वहीं 3 बांध के दरवाजे खोले गए हैं। दरअसल सड़कों पर हुए जलभराव की निकासी के लिए 14 गेट खोला गया है। इसके अलावा भारी बारिश के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आवागमन बाधित हो रहे हैं। इधर छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई तक मौसम यूं ही बना रहेगा। कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश की रफ्तार में कमी देखी जाएगी।

मैं छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की माने तो 1 जून से लेकर अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश कोंडागांव कांकेर नारायणपुर बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा राजनांदगांव कबीरधाम दुर्ग रायगढ़ महा समुद्र धमतरी और बिलासपुर में देखने को मिली है। देशभर के सामान्य मानसून के बावजूद छत्तीसगढ़ में इस बार बारिश अपने सामान्य शैली से अधिक रिकॉर्ड की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews