CG Weather : मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट , गरज-चमक, बिजली गिरने की चेतावनी, 5 में बढ़ेगा तापमान

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) में बने निम्न दबाव के क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं। जिसके कारण मध्य क्षेत्र (CG Weather) में भारी बारिश (heavy rain) एक बार फिर से शुरू हो रहा है। वही बंगाल की खाड़ी के चक्रवात के साथ ही अरब की खाड़ी की तरफ से सर्द हवाओं का एक दौर फिर से सक्रिय हुआ है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीँ आज 12 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान रहा है। 1 जून से अब तक 1166.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के 1 जिले में अति भारी बारिश सहित 13 जिले में सामान्य, 8 में ज्यादा और 5 जिले में कम बारिश देखने को मिली है। वहीं तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि मंगलवार से फिर एक बार मौसम में बदलाव की स्थिति देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र 18 सितंबर को सक्रिय हो रहा है।

Read More : कर्मचारियों के लिए इस तरह होगा वेतन का निर्धारण, वेतनमान के अनुदान पर DoPT ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ

जिसके 20 से 21 सितंबर के बीच एक बार फिर से पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के 7 से 10 जिलों में एक बार फिर से बूंदाबादी का दौर शुरू होगा। इससे पहले 1 जून से 17 सितंबर के बीच 1168.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 9 फीसद अधिक है। इसमें सबसे अधिक बारिश बीजापुर में रिकॉर्ड की गई है। बीजापुर में 2391.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि रायपुर में इस मानसून बारिश में सामान्य से 17 फीसद कम देखने को मिली है।

फिलहाल तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश सहित आसमान में बादल घिरे रहेंगे धीरे-धीरे मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से मानसून की सक्रियता राज्य में देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के 7 जिलों में तापमान में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है।

हालांकि इससे पहले 17 और 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 12 जिलों मैं घर चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे तेज हवा के साथ बौछार पड़ने की संभावना भी तीव्र होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews