आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री, इस सीट से दावेदारी पेश करने की तैयारी

बीजेपी नेता

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल चुनाव के बाद देश में अब उत्तर प्रदेश चुनाव चर्चा का विषय बन गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की तैयारियां देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आप में एक बड़ा चुनाव साबित होने वाला है। इसी बीच यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। BJP इस बार विधान परिषद सदस्यों को भी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के भी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। बता दें कि BJP निर्दलीय देव सिंह को भी मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी के गोरखपुर (gorakhpur) या अयोध्या (Ayodhaya) से चुनाव लड़ने की संभावना है।

Read More: MPPEB ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, आरक्षक भर्ती सहित शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है वह सीएम योगी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा यह उनका सौभाग्य होगा। वह इंतजार कर रहे हैं। 2017 में उन्होंने कहा था कि अगर योगीजी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे तो यह सभी का सौभाग्य होगा। कहा जा रहा है कि बीजेपी MLC कोटे से बने कैबिनेट मंत्री भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Read More: Indore News: लड़की से ब्लैकमेल कर नाबालिग लड़के ने ऐंठे लाखों रुपये, ऐसे हुआ खुलासा

खबरों के मुताबिक शुक्रवार को योगी सरकार के छह मंत्रियों के साथ केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली पहुंचे थे। माना जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में आलाकमान से बातचीत की है। ऐसी भी खबरें हैं कि सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य कौशांबी के साथ गोरखपुर या अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के लखनऊ से और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews