MP Board 2025 : 24 फरवरी से 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न, 1 दिन में 45 कॉपी जांच सकेंगे शिक्षक, ये रहेंगे नियम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं की कॉपी जांचने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एक शिक्षक को एक दिन में अधिकतम 45 कॉपी ही जांचने की अनुमति होगी। कॉपी जांचने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
MP Board Exam 2025

MP Board Exan 10th 12th 2025 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।एग्जाम संपन्न होने के बाद कॉपियों की जांच कराई जाएगी जिसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी हो गए ।

इसके तहत एक शिक्षक एक दिन में अधिकतम 45 कॉपी ही जांच सकेंगे। पहले राउंड में उन्हें 30 कॉपी जांचने को मिलेगी, इसके बाद नियमानुसार 15 कॉपी दी जाएगी। कॉपी जांचने के लिए प्रति कॉपी 15 और 12वीं की कॉपी जांचने के 16 रुपए का भुगतान किया जायेगा। केवल मूल्यांकन केंद्रों पर ही CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। करीब 200 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ही जैमर लगाए जाएंगे।

MP Board : इस बार कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न

  • 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।
  • हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम में दिनांक 19 मार्च 2025 को आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा अब दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को होगी।
  • हायर सेकण्डरी परीक्षा की 19 मार्च 2025 बुधवार को आयोजित NSQF के समस्त विषय एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • सभी छात्रों को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सुबह 8:45 पर परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जायेगा।
  • एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र सुबह 8:55 पर वितरित किये जाएंगे। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।
  • इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सप्लीमेंट्री कॉपी की व्यवस्था खत्म की है यानि छात्रों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।
  • मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही क्वेश्चन पेपर साल्व करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी।उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर बार कोड लगा रहेगा।

MP BOARD 10th 12th: कैसी रहेगी अंक योजना

  • नए पैटर्न के मुताबिक , इस बार दो अंक के छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा तो दीर्घउत्तरीय बड़े प्रश्नों की संख्या कम होंगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे ।
  • 10वीं में प्रश्नपत्र 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा।
  • नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा।इसके अलावा जो विषय प्रेक्टिकल वाले हैं उनकी परीक्षा 70 अंकों की होगी और प्रेक्टिकल मार्क्स 30 नम्बर के होंगे।
  • 10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में छात्र आसानी से स्कोर कर सकते हैं। छात्रों को तीन घंटे में 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

शिक्षकों को कॉपी चेकिंग को लेकर दिए गए है ये निर्देश

  • शिक्षकों से कहा गया है कि कॉपी जांचने के मामले में बिल्कुल भी कोताही न बरतें । कई बार छात्रों के मूल्यांकन में गलती हो जाती है जिसमें नंबर कम ज्यादा हो जाते है, जिसका छात्रों को नुकसान होता है।
  • जिन छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक होंगे उनकी कॉपी दोबारा चेक करें।। इसे विषय शिक्षक के अलावा मुख्य परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक भी चेक करें मेरिटोरियस स्टूडेंट की कॉपी की जांच फिर से होगी।
  • सभी शिक्षकों को आंसर की उपलब्ध करवाई जाएगी वे इसका उपयोग अवश्य करें जिससे गलती न हो सके।मूल्यांकन के बाद शिक्षक दो से तीन बार नंबर की गणना करें जिससे गलती की गुंजाइश न के बराबर हो।
  • अगर कॉपी चैकिंग में एक नंबर की गलती भी सामने आती है तो कॉपी जांचने वाले संबंधित शिक्षक पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जायेगा और इसके साथ ही उन्हें आगे कॉपियों की जांच के लिए ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews