MP Weather : छाए रहेंगे बादल, आज 13 शहरों में बारिश के भी आसार, इन जिलों में बर्फीली हवा-ठंड, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज रविवार को मध्य प्रदेश के13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते इन जगहों के तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश के मौसम में आज रविवार से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादल छा सकते है और रीवा जबलपुर संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।ग्वालियर-चंबल संभाग में बर्फीली हवाएं चलेंगी तो भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है।आज रविवार को जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, और सिंगरौली और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है। 2-3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर जैसे ही कम होगा वैसे ही हवा का रूख बदलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

अगले हफ्ते से MP में ठंड, शीतलहर, कोल्ड डे की स्थिति

  • वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों और हवाओं के रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर वर्षा एवं बर्फबारी होने के आसार हैं,जिससे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।।
  • पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने से फिर पारा तेजी से गिरेगा और 10 डिसे से नीचे पहुंचने का अनुमान है। 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी। खास करके दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • सबसे कम कल्याणपुर (शहडोल) और नौगांव (छतरपुर) 8 डिग्री।
  • सिंगरौली के देवरा और रीवा में 8.2, चित्रकूट (सतना) 8.5, पिपरसमा (शिवपुरी) 8.5 डिग्री रहा।
  • आगर में 18.4 डिग्री, कन्नौद 17.6 डिग्री, नर्मदापुरम 16.6 डिग्री रहा।
  • नर्मदापुरम में 32.9, उमरिया 32.2, बड़वानी 31.2,खंडवा 31.1 और मंडला 30.5 दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews