Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आज सीएम शिवराज ग्‍वालियर से खातों में जारी करेंगे राशि, फिर मिलेंगे 1000-1000

cm ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : आज का दिन मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं के लिए खास होने वाला है। आज 10 सितंबर को ग्वालियर से सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की  1.25 करोड़ के साथ 6 लाख से अधिक नई पात्र लाड़ली बहनों  को भी 1000-1000 रुपए खातों में भेजेंगे। नए पात्र बहनों में 21 वर्ष , विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा और ट्रैक्टर वाले परिवार (जिस परिवार की आय सीमा पांच लाख से कम है)  बहनें शामिल होंगी। वही अक्टूबर से बहनों के खाते में सीएम शिवराज की घोषणा के अनुरूप 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

ग्वालियर में मुख्य कार्यक्रम

सीएम शिवराज ने बताया कि आज रविवार को लाड़ली बहनों के खातों में  ग्वालियर से दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहनें अपने गाँव और शहर में एकत्र होंगी और संवाद में भी शामिल होंगी। बहनों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा मकसद है। लाड़ली बहनों के खाते में 10 अक्टूबर को 1250 रूपये आयेंगे। आगे बढ़ाकर राशि को 3 हजार तक किया जाएगा।

लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450रु में, 3 दिन में शुरू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहनों को अब सावन माह की रसोई गैस 450 रुपये में मिलेगी। उज्जवला बहनों की सूची के अलावा गैर-उज्जवला सूची में भी पंजीयन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सभी गैस कनेक्शनधारी महिलाओं और गैर उज्जवला योजना में गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को श्रावण मास में 450 रूपये गैस रिफिल के लिये दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवास देने की प्रक्रिया तीन दिनों में प्रारम्भ की जाएगी। प्रदेश की यह पहली योजना होगी जो सर्वे के साथ प्रारम्भ होगी। इस योजना के माध्यम से पीएम आवास और आवास प्लस में पक्के आवास से छूटे व्यक्तियों को लाभ दिया जाएगा।

कैबिनेट की मंजूरी

शनिवार को मंत्रि-परिषद द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान की 27 अगस्त 2023 को की गई घोषणा के पालन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत समस्त गैस कनेक्शनधारी महिलाओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को श्रावण मास (04.07.2023 से 31.08.2023) में गैस रिफिल 450 रूपये में उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है। लाड़ली बहनों के नाम से जारी गैस कनेक्शन पर श्रावण मास में कराए गए रिफिल पर अनुदान देय होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews