मध्य प्रदेश के 94234 प्रतिभाशाली छात्रों को सौगात, सीएम मोहन यादव ने लैपटॉप के लिए जारी की राशि, खाते में पहुंचेंगे 25-25 हजार रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप की राशि अंतरित कर दी है। इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी गई है।।
mohan yadav

Bhavantar Scheme

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप की राशि जारी कर दी है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह शामिल हुए।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे। इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है।

15 सालों में 4.32 लाख विद्यार्थियों को मिला है योजना का लाभ

कार्यक्रम में प्रदेश के 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक सहभागिता करेंगे। प्रदेश में पिछले वर्ष 2023-24 में 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की गयी थी। प्रदेश में यह योजना वर्ष 2009-10 से संचालित हो रही है। पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक हजार 80 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये अंतरित की जा चुकी है।

वर्ष 2023-24 में 89710 छात्रों को जारी हुई थी लैपटॉप की राशि

इससे पहले फरवरी 2025 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि भेजी गई थी जिसके तहत प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25000 रुपये की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी गई थी। ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1098725515″]

[dgv_vimeo_video id=”1098725884″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews