सीएम शिवराज ने दी बड़ी सौगात, बोले – नहीं होने देंगे बिजली की कमी

सीएम शिवराज ने दी बड़ी सौगात, बोले – नहीं होने देंगे बिजली की कमी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने आज बुधवार को प्रदेश को बड़ी सौगात दी।  उन्होंने कहा आज मध्यप्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज प्रदेश में 5,250 करोड़ रुपये की लागत से तीन सोलर पार्क, आगर में 550 मेगावॉट, शाजापुर में 450 मेगावॉट और नीमच में 500 मेगावॉट का, कुल 1500 मेगावॉट के तीन सोलर पावर पार्क लगाने के लिए निवेशकों का चयन हुआ है।

मध्यप्रदेश में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार सोलर एनर्जी (Solar Energy) पर फोकस कर रही है।  मुख्यमंत्री ने आज एक सादे समारोह में मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 5,250 करोड़ रुपये की लागत से तीन सोलर पार्क, आगर में 550 मेगावॉट, शाजापुर में 450 मेगावॉट और नीमच में 500 मेगावॉट का, कुल 1500 मेगावॉट के तीन सोलर पावर पार्क लगाने के लिए निवेशकों का चयन हुआ है। एक जमाना था, जब सोलर एनर्जी के रेट प्रति यूनिट 14-15 रुपया हुआ करते थे, जबकि बिड में 2.14 रुपया तक आया है, जो सबसे कम रेट है। तीनों सोलर पार्क से 1500 मेगावॉट की बिजली मिलेगी। यह भारतीय रेल से लेकर अन्य को भी यह बिजली दी जा सकेगी। रोजगार के अवसर भी इसमें सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें – MP OBC Reservation: HC ने बढ़े आरक्षण पर रोक हटाने से किया इंकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर एनर्जी, अक्षय ऊर्जा है, जो कभी खत्म नहीं होती। मध्यप्रदेश की धरती पर सूर्य 300 दिन चमकता है, वो हमे ऊर्जा दे रहा है। जरूरत है उस ऊर्जा को, हम प्लांट लगाकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ठीक ढंग से घरों, कारखानों और खेतों में पहुंचा पाएं। हम निरंतर इसके लिए प्रयत्नशील हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज इन 4 संभागों में भारी बारिश के आसार

सूरज की ऊर्जा का भरपूर दोहन करने का अभियान हमने मध्यप्रदेश में चलाया है। हमने एशिया का सबसे बड़ा 135 मेगावॉट का सोलर पावर प्लांट नीमच में ही लगाया था। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश कर हम बिजली की कमी को तो पूरा करेंगे ही, साथ ही हम पर्यावरण की रक्षा करने का भी महान काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – उद्घाटन से पहले ही विवादों में चौपाटी, विधायक ने लगाए दुकान आवंटन में धांधली के आरोप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews