सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से ये बड़ी मांग

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को एक बार फिर हवाई सेवाओं की सौगात मिली है। इंडिगो एयरलाइंस (indigo airlines) ने आज जबलपुर (Jabalpur) से दिल्ली और मुंबई के लिए 2 नई उड़ानों की शुरुआत है और तीसरी विमान सेवा हैदराबाद के लिए 28 शुरू होगी। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद कहा और मांग कि मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से एक अनुरोध है, जो कि महाकौशल की भी भावना है कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती (Rani Durgavati) जी के नाम पर हो जाये।यह करना जनभावनाओं का आदर होगा।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, रुक सकता है वेतन, निर्देश जारी

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि  पीएम नरेन्द्र मोदी के छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायेंगे। आज जबलपुर से दिल्ली, इंदौर और मुंबई के लिए इंडिगो की 3 नई उड़ानों का ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) जी के साथ वीसी से शुभारंभ किया। पीएम मोदी (PM Modi) के सपनों को पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मध्यप्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायेंगे और हमारी कोशिश है कि उसको उड़ान से जोड़ दें।

यह भी पढ़े… Transfer: MP में सरकार ने बढ़ाई तबादलों की अवधि, अब इस दिन तक होंगे ट्रांसफर

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  हम तेजी से हवाई सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के विकास को हवाई सेवाओं के माध्यम से भी हम ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में एक नई ऊंचाई प्रदान करके प्रदेश को समृद्ध और विकसित राज्यों की अग्रपात में खड़ा करके ही चैन की सांस लेंगे।आज मैं सिंधिया जी को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं।अब जबलपुर चौतरफा हवाई सेवाओं से जुड़ रहा है। आज से जबलपुर का नाम एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से देश के प्रमुख शहरों में आ जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews