Madhya Pradesh: शिवराज की मॉर्निंग क्लास में किसे पड़ी फटकार, देखें वीडियो

mp government

demo pic

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। आज बुधवार मॉर्निंग मीटिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्व शिक्षा अभियान में लापरवाही बरतने पर अलीराजपुर के डीईओ को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल डीईओ साहब मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए सवाल का सही उत्तर नहीं दे पा रहे थे। शिवराज की मॉर्निंग क्लास में बुधवार को अलीराजपुर जिले की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए एक और मौका, आज से फिर शुरू होंगे इन 3 परीक्षाओं के आवेदन, ऐसे करें Apply

पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। कभी देर रात तक तो कभी अल सुबह उठकर अधिकारियों की क्लास लेना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को वे अलीराजपुर जिले की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान स्कूल चलो अभियान की समीक्षा का नंबर आया तो उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ से इस योजना की कार्य योजना के बारे में पूछा।

यह भी पढ़.. MP Weather: कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

मुख्यमंत्री के सवाल पूछते हैं जिला शिक्षा अधिकारी हड़बड़ा गए और इधर-उधर के उत्तर देने लगे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पूछा कि सीधे-सीधे बताएं कि स्कूल चलो अभियान के लिए क्या किया गया है। जब जिला शिक्षा अधिकारी एक बार फिर पटरी से उतर कर उत्तर देने लगे तो मुख्यमंत्री ने कह दिया कि इनकी तैयारी नहीं है, यह उत्तर नहीं दे पाएंगे। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को जन अभियान बनाएं। चुनाव कार्य में बाधा नहीं बनना चाहिए क्योंकि यह सतत प्रक्रिया है।अपडेट जारी है

[dgv_vimeo_video id=”718136719″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews