सीएम शिवराज सिंह कल श्रमिकों के खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर, 11 लाख को मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार 25 मई को मध्य प्रदेश के 11 लाख श्रमिकों के खाते में सीएम शिवराज सिंह चौहान 112.813 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आपदा सहायता राशि के रूप में 11 लाख 28 हजार 130 पंजीकृत निर्माण श्रमिक के खाते में मंगलवार को 112.813 करोड़ रूपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित करेंगे।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में Cyclone Yaas का दिखेगा असर, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

प्रमुख सचिव श्रम  सचिन सिन्हा ने बताया कि श्रम विभाग (Labour Department) के अंतर्गत असंगठित निर्माण – श्रमिक 02 म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण-कर्मकार मण्‍डल के अंतर्गत श्रमिकों का आपदा राशि के लिए पंजीयन किया गया है। वर्तमान में मण्डल के अंतर्गत 11 लाख 28 हजार 130 श्रमिक पंजीकृत है। इन श्रमिकों को कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के दौरान आपदा सहायता राशि के रूप में प्रति श्रमिक 1000 रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है।

यह भी पढ़े.. Rare Coins : इस एक रुपये के सिक्के के मिलेंगे 1 लाख, यहां क्लिक कर जानें कैसे

सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 मई को श्रमिकों के खाते में वर्चुअली यह राशि अंतरित करेंगे। दोपहर 3:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये लिंक http://webcast.gov.in/mp/cm/events है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews