आज Indore आएंगे सीएम शिवराज, जाने क्यों कहेंगे “धन्यवाद इंदौर”!

shivraj government

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) तय प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दोपहर 1 बजे इंदौर (indore) पहुंचेंगे। सीएम (cm) के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वो AICTSL ऑफ़िस में आयोजित बैठक में इंदौर में कोरोना काल में हुए कार्यों तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर (third wave) के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीसी सेठी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे और वहां की तैयारियों का जायजा लेंगे। वही इस निरीक्षक के बाद सीएम शिवराज (cm shivraj) अभय प्रशाल जाएंगे और वहां आयोजित “धन्यवाद इंदौर” कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम के दौरे के पहले प्रशासन के सभी आला अधिकारियों और बीजेपी विधायकों व नेताओ ने अपने – अपने कार्य क्षेत्र के मुताबिक तैयारियां पूरी कर ली है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Read More: कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान, सीएम शिवराज से की ये मांग

सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 1 बजकर 45 पर इंदौर पहुंच जाएंगे और विमानतल से वे सीधे दोपहर 2 बजकर 15 पर ए. आय. सी. टी. एस. एल. इंक्यूवेशन सेंटर पर जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के साथ संवभाविय कोविड – 19 कि तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे सीएम पी.सी. सेठी अस्पताल पहुंचकर कार्यो का अवलोकन करेंगे। वही 3 बजकर 35 मिनिट पर वो अभय प्रशाल पहुंचेंगे जहां एक घण्टे तक वो “धन्यवाद इंदौर” कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद वो सीधे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews