Covid-19 : लापरवाही हो सकती है घातक, Corona संक्रिमतों की संख्या में लगातार इजाफा

Covid-19 : लापरवाही हो सकती है घातक, Corona संक्रिमतों की संख्या में लगातार इजाफा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Covid-19 Update: कोरोना वायरस (Corona Virus) एक बार फिर हमें डरा रहा है। रोजाना के मामलों में लगातार उछाल आ रहा है और देशभर में पिछले 24 घंटों में 8,329 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ एक दिन में 10 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पिछले कुछ समय से हम लगभग भूल गए हैं कि कोरोना ने बीते दो सालों में कितना नुकसान पहुंचाया है। हम अपनी पहले की जिंदगी में लौट आए हैं ये अच्छी बात है, लेकिन इसी के साथ लगातार की जा रही लापरवाही घातक साबित हो सकती है। हमने मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर की आदत छोड़ दी है और ये बात हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

ये भी देखिये – मप्र निकाय चुनाव 2022: बीजेपी ने घोषित की जिला चयन समिति, यहां देखें लिस्ट

संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल

कोविड-19 को लेकर लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो शुक्रवार को 5319 सेंपल जांचे गए जिनमें 79 नए पॉजिटिव मरीज (Corona Positive) मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 300 पार पहुंच गई है। पॉजिटिव संक्रमितों में से 10 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में 10 लाख 43 हजार 57 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में 10 लाख 32 हजार 14 लोग ठीक हो गए वहीं 10 हजार 738 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 57 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी है।

देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो संक्रमण के मामले में 4 मई 2021 को आंकड़ा 2 करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गया था। वहीं 26 जनवरी 2022 को संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ के पार हो गई थी। वहीं 4,26,48,308 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम (Corona Vaccination) के तहत अब तक 193.83 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 11,67,037 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों में जारी रहेगा फाइव डे वीक

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण लागू शनिवार-रविवार के अवकाश की अवधि 6 महीने और बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 10 जून 2022 को जारी आदेश में 31 दिसंबर तक दो दिन के अवकाश की साप्ताहिक व्यवस्था लागू रखने के आदेश दिए हैं। इस तरह अगले छह महीने तक सरकारी कर्मचारियों के लिए कोरोना महामारी के कारण दी जाने वाली छुट्टी जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews