बैंक में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक, दमकल और स्थानीय पुलिस की मदद से पाया गया काबू

Jabalpur News

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) जिले के नोहटा में देर रात एक बैंक में आग लग जाने की घटना सामने आई है। नोहटा के को ऑपरेटिव बैंक में रात के वक़्त लोगों ने धुंआ उठता देखा और देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कोशिश की लेकिन तब तक आग बढ़ चुकी थी और कुछ ही मिनटों में सब जलकर खाक हो गया।

Read More: MP को उपचुनाव से पहले मिलेगा तोहफा, CM Shivraj देंगे 1566 करोड़ की योजना का लाभ

दमकल और स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया। पहली नजर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है । इस आगजनी से क्या क्या नुकसान हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”621233710″]

फिलहाल इसका आकलन नही हो पाया है वही नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान का कहना है कि बैंक के अधिकरियो को सूचना दी गई है और रविवार को आंकलन होगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”621229393″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews