DGP का बड़ा बयान- MP में नहीं हुई मॉब लिंचिंग की घटना, ग्वालियर पुलिस की तारीफ की

DGP का बड़ा बयान- MP में नहीं हुई मॉब लिंचिंग की घटना, ग्वालियर पुलिस की तारीफ की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना ।  मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी (DGP Vivek Jauhari) ने ग्वालियर में ग्वालियर चम्बल जोन  अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा की।  समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ग्वालियर चम्बल में रेत माफिया (Sand Mafia)  के हमले जैसी घटनाओं पर कहा कि कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जिनके हौसले बुलंद होते हैं और वे आसानी से नियमों को नहीं मानते, लेकिन पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। डीजीपी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को नकारते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग की कोई घटना नहीं हुई। डीजीपी ने बच्चियों से जुड़े अपराधों के नियंत्रण के लिए ग्वालियर पुलिस की तारीफ की।

ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम (Gwalior Police Control Room) में आयोजित अपराधों की समीक्षा बैठक में  ग्वालियर चम्बल जोन के आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी मौजूद थे। मुरैना में रेत माफिया द्वारा एसएएफ के जवान को कुचले जाने की ताजा घटना के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि ये समस्या नई नहीं है और एकसदम से ख़त्म भी नहीं होगी। ऐसे अपराधियों के हौसले बहुत हाई होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अपराधी आसानी से नियमों को नहीं मानते, जब कार्रवाई होती है तो उसका विरोध वो करते हैं। लेकिन पुलिस कार्रवाई भी लगातार करती है । इस घटना पर भी कार्रवाई होगी।

ये भी पढें – Transfer : MP में तबादलों का दौर जारी, अब इन कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

ग्वालियर चम्बल संभाग के थानों में राजनीतिक पोस्टिंग के सवाल को डीजीपी ने नकारते हुए कहा कि मप्र में कहीं राजनीतिक पोस्टिंग नहीं होती। पोस्टिंग सरकार करती है और ये सरकार के नियमों के तहत होती है। एक सवाल के जवाब में डीजीपी विवेक जौहरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की पुलिस बिलकुल फ्री होकर काम करती है। हमें तो कभी कोई समस्या नहीं आई।

ये भी पढ़ें – MP News : अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो रुकेगी सैलरी, निर्देश जारी

डीजीपी ने ग्वालियर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इस जोन में बच्चियों से जुड़े अपराधों में बच्चियों को रिकवर करने में सबसे अच्छा काम किया है। मुझे संतुष्टि है कि यहाँ के पुलिस अधिकारी संवेदनशील हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम सब जगह बढ़ा है। हमने साइबर विंग को मजबूत किया गया है। हमारी लैब बहुत अच्छी है। ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें – सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया ग्वालियर आने का निमंत्रण, ये है कारण

मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग के सवाल पर डीजीपी ने इसे नकारते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कहीं मॉब लिंचिंग की घटना नहीं हुई। ग्वालियर में DNA लैब की आवश्यकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहाँ भी DNA लैब स्थापित करने के प्रयास हैं, भोपाल इंदौर के बाद ग्वालियर में लैब बने इस बारे में विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे बढ़ाये जा रहे हैं। सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

https://vimeo.com/596483209

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews