Earthquake in Jaipur : जयपुर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता

Earthquake in Jaipur : जयपुर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता

Earthquake in Jaipur : जयपुर में आज तड़के 4 बजकर 9 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। तीन बार तेज झटके महसूस किए गए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) द्वारा इसे रिपोर्ट किया गया है।

भूकंप का केंद्र जयपुर से 5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। जयपुर और आसपास के कुछ इलाकों में ये महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जयपुर था, इसके अलावा भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित कुछ अन्य इलाकों में भी ये महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पहला झटका सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया था। इसे महसूस करने के बाद अधिकांश इलाकों में लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक तीन झटके महसूस हुए। अब इसे लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews