School Holiday : फिर हुआ छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

यह आदेश केवल कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लागू रहेगा।विद्यालय एवं आंगनबाड़ी स्टॉफ यथावथ कार्य करेंगे।आदेश के उलंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
School Holiday

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व आँगनबाड़ियों में आज सोमवार को अवकाश घोषित किय गया है।आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने भी समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।उत्तर प्रदेश के रामपुर और आंबेडकर नगर में डीएम ने आज स्कूलों का अवकाश घोषित किया है

राजस्थान के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

  • ब्यावर- सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में दो दिन 28 और 29 जुलाई को अवकाश रहेगा । कलेक्टर कमल राम मीना के निर्देश पर DEO अजय कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किया ।
  • कोटा,टोंक- जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 28 व 29 जुलाई को जिले में संचालित आंगनबाड़ी एवं कक्षा 1 से 12 के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सुरक्षा के मध्यनजर अवकाश घोषित किया गया है।
  • चिंतौड़गढ़-भारी बारिश के चलते 28 और 29 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी ।
  • जयपुर, धौलपुर-28 से 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने आदेश जारी किए है।इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे।
  • भीलवाड़, बारां,बांसवाड़ा- 28 व 29 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • अजमेर- 28 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित।जिला कलेक्टर लोक बंधु के आदेश पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
  • झालावाड़- 28 से 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित।
  • सलूंबर,प्रतापगढ़, डुंगरपुर- सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और मां बाड़ी केंद्रों में 28 और 29 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जारी किए आदेश।

यूपी के इन जिलों में भी अवकाश घोषित

  • सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की भीड़ और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश बदायूं में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार ( 28 जुलाई व 2 से 4 अगस्त को 1 से 12 तक) को बंद रहेंगे।
  • मुरादाबाद में 28 जुलाई और फिर 2 से 4 अगस्त तक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बरेली जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में सावन के हर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।वाराणसी में सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने और रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews