
स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश के चलते आज (12 अगस्त) को देहरादून, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए बल्कि विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।इधर, अगस्त महीने में रक्षाबंधन के बाद अब स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार के चलते लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार और 17 अगस्त रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में बच्चों को 3 दिन लगातार छुट्टियां मिलेगी।
अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
- 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
- 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में)
- 17 अगस्त रविवार
- 24 अगस्त रविवार
- 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
- 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी ( महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते है)
- 31 अगस्त रविवार
राज्यवार कहां कितनी छुट्टियां
- आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे।
- झूलन पूर्णिमा (13 से 17 अगस्त) का उत्सव पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, ऐसे में इन राज्यों के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। ओणम, केरल का फेमस त्योहार है जिसे 26 से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा।इसमें केरल के कई जिलों में अवकाश हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

