School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित , इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

अब 25 नवंबर को भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया हैं। ये आदेश डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ़ स्कूल्स की ओर से जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है की एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।
School Holiday

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 25 नवंबर को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। फिलहाल पूर्व की तरह स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। इधर, 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण को लेकर सुनवाई हैं। सुनवाई के बाद आगे स्कूलों को खोलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पूर्व आदेश में नोएडा प्रशासन ने 23 नवंबर तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद किया था और आज 24 नवंबर को रविवार हैं। वहीं प्रशासन ने अब 25 नवंबर को भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिए हैं। ये आदेश डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ़ स्कूल्स की ओर से जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है की एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में पहुंच गया है, जिसके कारण ये निर्णय लिया गया है।

MP में दिसंबर से जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।दिसंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews