EOW Raid : चर्च के बिशप और 5 पदाधिकारियों के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की रेड, हो सकते हैं बड़े खुलासे, भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

EOW Raid : चर्च के बिशप और 5 पदाधिकारियों के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की रेड, हो सकते हैं बड़े खुलासे, भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों (Employees) पर शिकंजा बढ़ता जा रहा है। छिंदवाड़ा (chhindwara) में ईएलसी चर्च ऑफ एमपी के विश्व के घर और ठिकानों पर ईओडब्ल्यू (EOW Raid) ने छापामार कार्रवाई की है। भोपाल और छिंदवाड़ा में आज सुबह Eow की टीम ने चर्च ऑफ़ एमपी के पदाधिकारियों के घर कार्रवाई की। इस दौरान चर्च के बिशप सहित अन्य पदाधिकारियों के घर में एक साथ दबिश दी गई है।

Read More : Foods For Winter: सर्दियों में खाएं ये 5 फूड्स, शरीर बनेगा मजबूत, बीमारियाँ रहेंगी दूर

वहीं 15 गाड़ियों में भोपाल EOW की टीम ने पदाधिकारियों के घर दस्तक दी। सभी जगह पर एक साथ घेराबंदी कर छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। चर्च का अनुसरण भवन बंद पाया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़े दस्तावेजों की बरामदगी होने के साथ ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ईओडब्ल्यू की टीम को लंबे समय से बड़े पैमाने पर चर्च की प्रॉपर्टी का दुरुपयोग करने और फॉरेन करेंसी केयर फिर से जुड़ी शिकायत मिली थी। जिसके बाद आज EOW की टीम द्वारा चर्च के बिशप और पदाधिकारियों के घर छापे मार कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews