Vastu Tips: पुराने कपड़ों के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, वरना घर में प्रवेश कर सकती है नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: पुराने कपड़ों के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, वरना घर में प्रवेश कर सकती है नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips : आजके समय में फटे-कपड़े पहनने का चलन देखा जा सकता है और इसमें जींस के फटे होने का ताजा फैशन शामिल है। कपड़े हमारे व्यक्तित्व को पहचान देने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। केवल इतना ही नहीं, साफ-सुथरे कपड़े पहनने से मन में सकारात्मकता का विकास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे हुए कपड़े अशुभ ऊर्जा को आपके घर में लाते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे कपड़े पहनने या उन्हें अपने घर में रखने से आपकी आर्थिक प्रगति में बाधा आ सकती है।

पुराने कपड़ों को करें दान

वास्तुशास्त्र में फटे पुराने और बेकार कपड़ों को घर में रखने को अशुभ माना जाता है क्योंकि ऐसे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को आपके घर में प्रवेश करवा सकते हैं। इसलिए आप उन पुराने कपड़ों को दान में दें, जिससे आप उन्हें दूसरे लोगों के लिए उपयोगी बना सकते हैं और गरीब लोगों की मदद कर सकते हैं।

बेडरूम में न रखें पुराने कपड़े

बेडरूम में पुराने कपड़ों को रखने को नकारात्मक माना जाता है। बता दें कि बेडरूम को स्वास्थ्य और आराम का माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम की ऊर्जा को साफ, शांत और आरामदायक रखना चाहिए ताकि आपको अच्छी नींद और शारीरिक सुख मिल सके। यदि आप पुराने कपड़े को बेडरूम में रखते हैं तो यह नकारात्मकता को बढ़ा सकता है और आपकी नींद, आराम पर असर डाल सकता है।

अलमारी को व्यवस्थित करें

अलमारी को व्यवस्थित रखना आपके घर में सकारात्मकता और सुख-शांति की ऊर्जा को बढ़ा सकता है। इसलिए आप कपड़ों को तह लगाकर कैटेगरी वाइस रखें। जिससे घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश ना कर पाए।

फर्श पर न रखें

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में पुराने कपड़ों को फर्श पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। यह वास्तुशास्त्र के एक प्रमुख सिद्धांत है। इसलिए, आपको घर में पुराने कपड़ों को फर्श पर रखने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews