
सीएम डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के पेटलावद से लाड़ली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि जारी कर दिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर उज्ज्वला योजना श्रेणी में योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में 450 रूपये गैस रिफिल की 48 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित कर दी है।
सीएम मोहन यादव का एक्स पोस्ट
सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज झाबुआ जिले के पेटलावद से 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त के रूप में ₹1250 की राशि अंतरित करूँगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करूँगा। माताओं-बहनों का जीवन सुखी बने, उनके चेहरे पर मुस्कान खिली रहे; इसी संकल्प के साथ दिन-रात कार्य कर रहा हूँ।
दिवाली बाद बहनों को मिलेंगे हर माह 1500 रुपए
मोहन सरकार ने ऐलान किया है कि दिवाली के बाद भाई दूज से योजना की राशि में 250 रु का इजाफा किया जाएगा । इसके बाद बहनों को हर माह 1250 की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा अगले तीन साल में 2028 तक 3000 रुपए बहनों के खाते में भेजने का लक्ष्य है। वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है। अबतक 27 किस्तें बहनों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब सिंतबर में 28वीं किस्त जारी होगी।
वर्तमान में लाड़ली बहना योजना में मिलते है हर माह 1250 रू
- लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
- इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। - लाड़ली बहनों को जून 2023 से अगस्त 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 27 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।
- इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
लाड़ली बहना योजना में ये अपात्र
- महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
- जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
- अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
- जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।
- जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।
लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पेटलावद, जिला झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण#लाड़ली_बहना_MP @DrMohanYadav51 https://t.co/szYRSOXjoA
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 12, 2025
आज झाबुआ जिले के पेटलावद से 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त के रूप में ₹1250 की राशि अंतरित करूँगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करूँगा।
माताओं-बहनों का… pic.twitter.com/CxZbkgcCmt
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 12, 2025
जनकल्याण के लिए संकल्पित
मध्यप्रदेश सरकारमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा "लाड़ली बहनों" के खाते में राशि का होगा अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें…
🗓️ 12 सितंबर, 2025
📍 पेटलावद, झाबुआ@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/a4EGGFrk0g— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 11, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

