रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

sarkari jobs

Railway Jobs: अगर आप रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in पर अपना आवेदन जमा करना होगा। 26 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है और इस डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

कितने पदों पर भर्ती

रेलवे की भर्ती में कुल 55 पद निकाले गए हैं। जिसमें 21 पद ग्रुप सी और 33 पद ग्रुप डी के हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन में दोनों ही ग्रुप्स के पदों के लिए योग्यता संबंधी जानकारी दी गई है।

आयु सीमा

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को छोड़कर एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट का फायदा दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी तथा अन्य आरक्षित वर्ग के लिए यह फीस 250 रुपए रखी गई है। आईपीओ या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से यह भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • रेलवे की इस भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दी है भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमें मांगी गई जानकारी अच्छी तरह से भर दें।
  • पूरी जानकारी भर देने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी निकाल कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews