
BCCL Employees housing allowance 2023 : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानि बीसीसीएल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों को जल्द ही आवास भत्ते का लाभ मिलने वाला है। खबर है कि भत्ते के भुगतान को लेकर कमेटी ने ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।जल्द ही इसे निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। संभावना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से ही इसे लागू किया जा सकता है।
वित्तीय वर्ष में हुआ फायदा
दरअसल, लगातार घाटे को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन ने कोरोना काल के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भत्ते पर रोक लगा दी थी। चुंकी 2 वर्ष पहले तक घाटा 1210 करोड़ तक पहुंच गया था, जिसे चुकाने के लिए कंपनी ने 3500 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन बीसीसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष में मुनाफा कमाया है औरआपात स्थिति से निपटने के लिए दो हजार करोड़ का एक फिक्सड डिपोजिट भी बैंक में किया है। ऐसे में एक बार फिर अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना काल के दौरान बंद किए गए आवास भत्ता को शुरू करने को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन विचार कर रही है।
ड्राफ्ट तैयार कर रही कमेटी
दैनिक जागरण की रिपोर्ट् के अनुसार, कमेटी द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे लागू किया जा सकता है। खबर है कि इसे वित्तीय वर्ष 2023-24 से ही लागू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकी कर्मचारियों को लाभ मिल सके। वर्तमान में बीसीसीएल में 1924 अधिकारी व 37 हजार कर्मचारी हैं, ऐसे में कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा और कितने लोगों को कंपनी के आवास का आवंटन है, इसका ऑडिट भी कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा, जिसका सत्यापन अधिकारियों की टीम के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

