BUDGET 2024 : करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट, बढ़ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, 6000 की जगह खाते में आएंगे इतने रुपए!

pm kisan farmers

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : पीएम किसान योजना के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। 1 फरवरी 2024 को केन्द्रीय व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश करने वाले है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 50 फीसदी राशि बढ़ाने को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा किसानों को हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की भी कोई घोषणा हो सकती है।

6000 से बढ़कर 9000 हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत और आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बजट सत्र 2024-2025 के दौरान केन्द्र सरकार इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में  3000 तक वृद्धि कर सकती है यानि किसानों को 6 हजार की जगह 8 या 9 हजार रुपए सालाना दिए जाने का फैसला हो सकता है। इसका लाभ 1 अप्रैल 2024 से दिया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
  • इसके अलावा महिला किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में प्राथमिकता दे सकती है।इससे महिला किसानों को दूसरों के मुकाबले एक फीसदी सस्ता कर्ज मिलेगा। किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा योजना के साथ पराली प्रबंधन के लिए स्पेशल इंसेंटिव पर भी कोई ऐलान हो सकता है।

क्या है पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 15 किस्ते किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब मार्च में 16 वीं किस्त भेजी जानी है।

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि फरवरी अंत या मार्च के पहले दूसरे सप्ताह तक 16वीं किस्त जारी की जा सकती है और किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है, हालांकि अभी केन्द्र सरकार द्वारा तारीख को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मार्च में जारी की जा सकती है 16वीं-17वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि मार्च महिने में कभी भी 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।चर्चा तो यह भी है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता के लागू होने से पहले मोदी सरकार 16वीं किस्त के साथ 17वीं किस्त भी जारी कर सकती है, चुंकी चुनाव के मतदान और मतगणना का काम जून तक पूरा होगा, ऐसे में किस्तें लेट हो जाएंगी।
  • इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पीएम मोदी ने योजना की पहली और दूसरी किस्त को मिलाकर 4,000 रुपये करोड़ों किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसका लाभ 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिला था, ऐसे में माना जा रहा है कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सरकार यह दावं खेल सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews