भोपाल-इंदौर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 14 अप्रैल से फिर से चलेगी ये 3 जोड़ी ट्रेने, देखें शेड्यूल

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों (MP Rail News) के लिए काम की खबर है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  ने इंदौर-भोपाल और उज्जैन से होकर जाने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू करने जा रहा है।रेलवे ने इस ट्रेनों के चलने के समय, ठहराव और संरचना से संबंधित सभी जानकारी अपनी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अपलोड की है। यात्री यहां से इसकी पूरी डिटेल ले सकते है।

यह भी पढ़े.. घर के इन कोने में न करें नीले कलर का इस्तेमाल, जानिए क्या होता है नुकसान

इसके अलावा ग्वालियर से चलने वाली बरौनी मेल, रतलाम इंटरसिटी, सुशासन एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, दौंड एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को आगामी 1 मई से बेडरोल की सुविधा मिलेगी।वही हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरुपति तक जाने वाली एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टापेज ग्वालियर में बरकरार रहेगा।

दोबारा से चलेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19303 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से और ट्रेन नंबर 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 5 स्लीपर और 8 सेकंड सीटिंग के कोच रहेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 09199 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल  और ट्रेन नंबर 09200 भोपाल-उज्जैन स्पेशन ट्रेन 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह अनारक्षित ट्रेन है।
  • ट्रेन नंबर 09559 डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर डेमू स्पेशल और ट्रेन नंबर 09560 इंदौर-डॉ.अम्बेडकर नंगर डेमू स्पेशन 14 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है।

सोमवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • ट्रेन 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस रविवार 10 अप्रैल तक व ट्रेन 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12185/12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस रीवांचल एक्सप्रेस को सोमवार 11 अप्रैल तक की अवधि में परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलाई जाएगी।
  • बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल, बिलासपुर शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल,रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 1 मई तक रद्द रहेगी।
  • रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल,रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 10 से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews