MP School: छात्रों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, त्यौहारों के लिए छुट्टियां घोषित, विभाग ने जारी किया आदेश

school TIME

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शासकीय और निजी स्कूलों के छात्रों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी है। विभाग के आदेश के तहत अक्टूबर में छात्रों को कुल 10 दिन की छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़े..MP News: जब किसान ने पूछा- लहसुन का भाव, कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिया ये जवाब

दरअसल, मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन को लेकर दशहरा-दीपावली में शिक्षकों और छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। दशहरा में शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। यानी दशहरा में 4 दिन छुट्टी मिलेगा। वही दीपावली में शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। दीपावली में 6 दिन अवकाश मिलेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews