कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जून में होगा एरियर का भुगतान, वेतन के साथ जारी होगी बकाया DA की किस्त, खाते में बढ़ेगी राशि

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जून में होगा एरियर का भुगतान, वेतन के साथ जारी होगी बकाया DA की किस्त, खाते में बढ़ेगी राशि

Employees DA Arrears Payment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर से उनके जून के वेतन के साथ ही उनकी राशि में इजाफा देखा जाएगा। दरअसल उन्हें एरियर की किस्त का भुगतान किया जाएगा। इसकी घोषणा की गई है। लंबित किस्तों में से एक महंगाई भत्ते का भुगतान करने की घोषणा निगम द्वारा की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के खाते में 30000 रुपए तक देखने को मिलेंगे।

भुगतान की घोषणा

दरअसल तेलंगना राज्य सड़क परिवहन निगम ने राज्य गठन की दसवीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों को उपहार देने की घोषणा की है उनके दो लंबित बकाया किस्तों में से एक महंगाई भत्ते का भुगतान उनके वेतन के साथ किया जाएगा। टीएसआरटीसी के अध्यक्ष बी गोवर्धन ने कहा कि राज्य गठन दिवस समारोह के तहत कर्मचारियों को उपहार के रूप में लंबित महंगाई भत्ते की किस्त देने का फैसला किया गया है।

एरियर की किस्त का भुगतान

अध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि जुलाई 2022 में देय 4.9% प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किए जा रहे हैं। वहीं घोषणा की गई है कि निगम द्वारा जून महीने के वेतन के साथ ही कर्मचारियों को एरियर के इस किस्त का भुगतान किया जाएगा।

इतना ही नहीं टीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि संगठन द्वारा कठिन परिस्थिति में अब तक साथ महंगाई भत्ते स्वीकृत किए गए हैं जबकि शेष बचे एक महंगाई भत्ते की घोषणा जल्द कर्मचारियों के लिए की जाएगी। इसके साथ ही उनके बकाए का भुगतान उन्हें जल्द किया जाएगा।

इतना बढ़ेगा वेतन

जून के वेतन के साथ महंगाई भत्ते की किस्त मिलने के साथ ही कर्मचारियों के वेतन में 27 से 30 हजार रुपए तक देखने को मिल सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews