रिटायरमेंट एज वृद्धि पर अपडेट, राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, 60 से बढ़कर होगी 65 साल! भत्ता भी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

doctor retirement age

Employee Retirement age Hike 2023: उत्तराखंड के डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। रिटायरमेंट एज वृद्धि पर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि यूपी की तर्ज पर राज्य की पुष्कर धामी सरकार भी जल्द डॉक्टरों की सेवानिवत्ति आयु में वृद्धि कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में संकेत दिए है। अगर इस फैसले पर मुहर लगती है तो राज्य में सर्जनों और डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सर्जरी के डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है।राज्य के अस्पतालों में सर्जनों की कमी दूर करने के लिए धामी सरकार ने इसकी तैयारी की है।हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून के जिला अस्पताल (कोरोनेशन) में मेडीट्रिना हार्ट यूनिट का शुभारंभ कर यह बात कही।

65 साल तक सेवा ऐच्छिक होगी, भत्ते भी बढ़ेंगे

उन्होंने कहा कि यूपी में इस तरह की व्यवस्था की गई है। इससे सर्जनों की 65 साल तक सेवा ऐच्छिक होगी।राज्य सरकार द्वारा डॉक्टरों से विचार विमर्श के बाद ही इस पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने स्वासथ्य विभाग में पर्वतीय इलाकों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों का भत्ता भी बढ़ाए जाने का ऐलान किया। पिछले दिनों ही उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग में पर्वतीय भत्ता डॉक्टरों को देने का एलान किया था।

ड्रग फ्री स्टेट बनाने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फरवरी में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, इसमें 20 लाख लोग एक साथ नशामुक्ति की शपथ लेंगे। 2025 तक उत्तराखंड ड्रग फ्री स्टेट और 2024 तक टीबी मुक्त उत्तराखंड के लिए 10 हजार निक्षय मित्र बनाए गए हैं। वही 22 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है और एक करोड़ 25 लाख के आभा कार्ड बनने हैं। अप्रैल तक इस कार्य को शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। वहीं अस्पतालों 265 जांच मुफ्त है, 12 लाख लोग इसका लाभ ले चुके हैं। 1 लाख 80000 लोग खुशियों की सवारी का लाभ लिया और 1 लाख के मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए हैं। हर जिले में फ्री डायलिसिस की सुविधा और 429 दवाएं दी जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews