कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, वेतन में 3500 रुपए की वृद्धि, खाते में आएंगे 23000 तक रुपए, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, वेतन में 3500 रुपए की वृद्धि, खाते में आएंगे 23000 तक रुपए, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल ले उनके वेतन वृद्धि की गई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही उनके वेतन में 3500 रुपए का इजाफा किया गया है। कर्मचारियों के खाते में प्रति महीने 23000 रुपए वेतन देखने को मिलेंगे।

हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर से वेतन वृद्धि देखी जाएगी। अब हर महीने उन्हें 23000 रुपए वेतन का लाभ दिया जाएगा। नियम के तहत पूर्व में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर्स को ही बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा जबकि वो ट्रेनर्स जो हाल ही में लगे हैं, उन्हें पुराने वेतन का ही लाभ दिया जाएगा।

23000 रुपए वेतन का लाभ

बता दे कि वोकेशनल ट्रेनर्स को प्रति महीने 19500 रुपए वेतन के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे थे। समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार को हाल ही में वोकेशनल ट्रेनर के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के साथ ही पूर्व में लगे ट्रेनर्स को 23000 रुपए वेतन का लाभ दिया जाएगा। उनके वेतन में 3500 रुपए की वृद्धि देखी जाएगी जबकि प्रोफेशनल ट्रेनर्स को वेतन के रूप में 19500 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

राज्य के सरकारी स्कूल में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों द्वारा उनके वेतन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वोकेशनल टीचर सहित ट्रेनर्स को प्रति महीने 15000 का निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा था। हालांकि दशकों से उनके काम के बावजूद उनके वेतन वृद्धि देखी गई थी। जिसके बाद उनके वेतन वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews