कर्मचारी-मजदूरों के लिए अच्छी खबर, वेतन में 6000 रूपए तक की मासिक वृद्धि, खाते में बढ़ेगी राशि

pm awas amount

गंगतोक, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर से मजदूर (Labourers)को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल सरकार ने न्यूनतम वेतन दर से संशोधन (revision of minimum wage rate) प्रस्ताव संबंधी अधिसूचना (Notification) जारी की है। इसके साथ ही संशोधित वेतन दर (Employees revised pay rate) में अब सभी वर्गों के लिए वेतन दर तय की जाएगी। वहीं इसमें भारी वृद्धि देखने की भी संभावना जाहिर की गई है।

अब अनस्किल्ड की वर्तमान दैनिक मजदूरी 300 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए प्रति दिन किया जाएगा। इसके अलावा सेमी स्किल्ड वर्कर की वर्तमान देख मजदूरी 320 रूपए से बढ़ाकर 500 रुपए करना तय किया गया जबकि स्किल्ड वर्कर के वर्तमान मजदूरी दर 335 से बढ़कर 525 रूपए होने की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने हाईली स्किल्ड वर्कर के लिए वर्तमान मजदूरी दर 365 से बढ़ाकर 565 रूपए करने का निर्णय लिया है।

Read More : नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज- ‘अब रेस की नहीं रेस्ट की उम्र’

सिक्किम सरकार ने न्यूनतम वेतन दर के लिए संशोधन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी किया। वहीं न्यूनतम वेतन संशोधन के लिए प्रस्ताव प्रकाशित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार 15 सितंबर 2017 में अंतिम बार न्यूनतम वेतन संशोधित की गई थी। अब 60 दिन के अंदर वेतन संशोधित के लिए विचार और टिप्पणी श्रम विभाग भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वेतन में होने वाली है बढ़ोतरी अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और हाईली स्किल्ड वर्ग के मजदूरों पर लागू होगी।

बता दे कि लंबे समय से मजदूरों द्वारा उनके वेतन में संशोधन की मांग की जा रही थी। न्यूनतम वेतन दर 15 सितंबर 2017 में संशोधित की गई थी। 60 दिन तक वेतन वृद्धि से संबंधित दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने के बाद श्रम विभाग इस मामले की समीक्षा करेंगे। वही दावे और आपत्तियों के निराकरण के साथ ही माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने से मजदूरी में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews