कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा मानदेय का भुगतान, राशि आंवटित, , चिन्हांकन संबंधित ये आदेश भी जारी

employee news

MP Employees Honorarium Payment : मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राशि का आवंटन जारी कर दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की जानकारी के लिए भी नोडल चिन्हांकन एवं कार्य के लिए अत्यावश्यक परिपत्र जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए राशि जारी

लोक शिक्षण मध्य प्रदेश के अपर संचालक संजय कुमार द्वारा जारी परिपत्र में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आमंत्रित अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए आवंटित राशि की जानकारी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि छिंदवाड़ा उज्जैन बालाघाट भिंड बुरहानपुर छतरपुर देवास होशंगाबाद इंदौर कटनी खंडवा नरसिंहपुर पन्ना रीवा सागर सतना शिवपुरी सिंगरौली उज्जैन टीकमगढ़ एवं शाजापुर के अतिथि शिक्षकों के मानदेय का आवंटन जारी कर दिया गया है। अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए कुल 97943107 का आंवटन स्वीकृत किया गया है।विकासखंड अधिकारी के डीडीओ कोड में उपलब्ध राशि से आहरण करने की स्वीकृति दी जाती है।

अतिथि शिक्षकों की जानकारी नोडल चिन्हांकन

इसके अलावा डी एस कुशवाहा संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेश द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी परिपत्र में लिखा है कि नोडल चिन्हांकन करते समय ध्यान रखें कि जिले का नोडल अधिकारी ऐसे कर्मचारी को चिन्हित करें, जिसे GEMS पोर्टल की सामान्य एवं तकनीकी जानकारी हो एवं अतिथि शिक्षक पोर्टल के कार्य का अनुभव हो, जिससे अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर से ही किया जा सके जिले अन्तर्गत चिन्हित किये गये नोडल की जानकारी GFMS पोर्टल पर दर्ज किया जाना है।

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=88140

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=88142

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews