कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़, मिलेगी नई सुविधा, तैयारी पूरी, परिवारिक पेंशन धारियों को मिलेगा लाभ

pension news

Pensioners Pension : कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी कल्याण व सुविधाओं में वृद्धि के लिए कंपनी द्वारा नई सुविधा प्रदान की गई है। हालांकि इससे पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं कर्मचारियों के दिवंगत होने के बाद पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र व्यक्ति को आसानी से लाभ मिलेगा।

पारिवारिक पेंशन के संबंध में नई सुविधा 

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर पारिवारिक पेंशन के संबंध में नई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके तहत किसी पेंशनर के दिवंगत होने के बाद नामित परिजन को पारिवारिक पेंशन की पात्रता होगी। वही पेंशनर्स के दिवंगत होने के बाद परिजन को नया खाता खुलवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र लाने और संबंधित परिजन के जीवन प्रमाण पत्र के लिए स्वयं उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। उनकी इस बाध्यता को समाप्त किया गया है।

सारी सुविधा ऑनलाइन

परिजन मेल व्हाट्सएप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिवंगत की मृत्यु प्रमाण पत्र भेज सकेंगे और फेस एप से स्वयं के जीवन का प्रमाणीकरण देने सहित दिवंगत के साथ बैंक संयुक्त खाते की जानकारी देने और सत्यापित करने पर नया खाता खुलवा सकेंगे। इसके लिए सारी सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है।

पारिवारिक पेंशन नियम के अनुसार बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे वगैरह कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन की सुविधा प्राप्त होगी। इस मामले में जानकारी मुख्य महाप्रबंधक द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक कंपनी स्तर पर जिम्मेदारी संयुक्त सचिव संजय मालवीय को सौंपी गई है। परिजनों को तत्परता से पारिवारिक पेंशन का लाभ मिल सके, इसके लिए इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews