कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, CM ने दिए निर्देश, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, बढ़ेगा वेतन

employees

Employees Regularization : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर से कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इसपर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सीएम ने प्रधान सचिव को जेपीसी की सेवाओं को नियमितीकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला

दरअसल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कनिष्ठ पंचायत सचिवों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला किया है। पंचायत राज के प्रधान सचिव संजीव कुमार सुल्तानिया को जेपीसी की सेवाओं के नियमितीकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदर्शन का मूल्यांकन

एक बैठक में सीएम ने सुझाव दिया है कि पंचायत सचिवों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला कलेक्टर के अधीन समितियों का गठन किया जाना चाहिए। संबंधित जिला कलेक्टर सहित अतिरिक्त कलेक्टर जिला वन अधिकारी, जिला एसपी या डीसीपी समिति के सदस्य होंगे।

राज्य सचिवालय में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि राज्य का एक सचिव स्तरीय विभागाध्यक्ष स्तर के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे। पंचायत राज के सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा। भेजे गए प्रस्ताव की राज्य स्तरीय समिति द्वारा जांच की जाएगी। राज्य कमेटी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजेगी।

नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए

टी हरीश राव ने अधिकारियों को नियमितीकरण के अगले चरण में इन पदों पर नए जीपीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं इसका लाभ 9335 परिवारों को मिलेगा। सीएम ने कनिष्ठ पंचायत सचिवों के प्रदर्शन कर मूल्यांकन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में पैनल गठित करने का सुझाव दिए हैं।

इस महीने की शुरुआत में 18 दिन के लिए अपनी सेवाओं के नियमितीकरण के लिए राज्य भर में जेएसपी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। वही तेलंगना पंचायत सचिव महासंघ के अध्यक्ष श्रीकांत गॉड ने मुख्यमंत्री और मंत्री दयाशंकर गौड़ को धन्यवाद दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews