Hindi News

शासकीय MP कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी, ऐसे ले सकते हैं लाभ

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
शासकीय MP कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, आदेश जारी, ऐसे ले सकते हैं लाभ

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से शासन ने छुट्टी की घोषणा की है। कर्मचारियों को शासकीय अवकाश दिए जाएंगे। दरअसल 8 मई शुक्रवार को शंकराचार्य जयंती है। जिसके अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश (voluntary leave) घोषित किया गया है। इतना ही नहीं सरकार जयंती को एकात्म दिवस और दार्शनिक दिवस के रूप में भी सम्मिलित किया गया है। कर्मचारी चाहे तो 6 मई को छुट्टी ले सकते हैं। 6 मई को शुक्रवार होने के नाते 7 मई शनिवार और 8 मई रविवार को मध्यप्रदेश में छुट्टी रहेगी। ऐसे कर्मचारियों को 3 दिन तक छुट्टी का लाभ मिलेगा।

इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश भी जारी किए गए। 2022 में कुल 19 सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही शासकीय कर्मचारियों के लिए 60 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाश शासकीय कर्मचारियों के लिए विकल्प के रूप में मौजूद होते हैं। जिनमें से तीन का चयन कर्मचारी स्वतंत्र रूप से करने की पात्रता रखते हैं।

Read More : राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में बढ़ोतरी, मई में खाते में आएगी राशि

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी किया गया था। 19 नवंबर को जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक कुल 19 अवकाश घोषित किए गए। वहीं यदि मई महीने से शासकीय अवकाश की बात करें तो 3 मई परशुराम जयंती/ ईद के मौके पर शासकीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 16 मई बुद्ध पूर्णिमा, 9 जून बिरसा मुंडा का शहीद दिवस, 9 अगस्त मोहर्रम, 11 अगस्त रक्षाबंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त जन्माष्टमी, 5 अक्टूबर दशहरा, 6 अक्टूबर मिलाद उन नबी, 24 अक्टूबर दीपावली, 8 नवंबर गुरु नानक जयंती और बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष पर भी कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है।

इसके अलावा महर्षि बाल्मीकि जयंती क्रिसमस और ईद उल जुहा सहित अन्य के लिए रविवार का दिन पड़ने के कारण से उसके अवकाश घोषित नहीं किए गए हैं। इन्हें ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट में डाला गया है। साथ ही कलेक्टर कार्यालय की तरफ से भी जिले के शासकीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस में छुट्टी की घोषणा की जाती है। इसकी घोषणा की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews