किसानों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से मिलेगा लाभ, जानें पात्रता-नियम

farmers

UP Farmer Gift : राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। अब किसानों को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। यूपी सरकार ने सिंचाई के लिए किसानों को एक अप्रैल से मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है, इसकी घोषणा राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी में ग्राम पंचायत बसारा के राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में जन चौपाल की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों को नलकूप से सिंचाई के लिए फ्री बिजली मिलेगी, इसका भुगतान राज्य सरकार करेगी, इससे किसानों को बड़ी मदद मिलेगी और उन्हें बिजली बिल अदा करने की कोई चिंता नहीं रहेगी। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में सिंचाई के लिए फ्री बिजली का वादा किया था। वही उन्होंने पीएम आवास योजना, पीएम किसान योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की भी तारीफ की।

साल में दो गैस सिलेंडर भी फ्री

इसके अलावा उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने साल में दो बार फ्री सिलेंडर भी देने का फैसला किया है, इसके तहत होली और दीपावली के मौके पर हितग्राहियों को ये मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगें।वही किसानों के खाते में सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि सीधे उनके खाते में पहुंच रही है। बता दे कि सीएम योगी ने बजट 2023 में महिलाओं को साल में दो फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था।

एक और वादा पूरा

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आने वाले वित्त वर्ष में किसानों को निजी नलकूप से सिंचाई पर बिजली बिल में पूरी छूट देने के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है, इसके तहत ही ये शुरुआत की जा रही है। योगी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में सिंचाई के लिए फ्री बिजली का वादा भी किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews