MP News : आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर, विशेष प्रोत्साहन राशि से होंगी पुरस्कृत, खाते में आएगी 2000 से 5000 तक राशि

MP News : आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर, विशेष प्रोत्साहन राशि से होंगी पुरस्कृत, खाते में आएगी 2000 से 5000 तक राशि

MP Anganwadi workers/Helper : मध्‍य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर है।पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं को विशेष प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें प्रति आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को 5 हजार रूपये और सहायिका को 2 हजार रूपये दिये जायेंगे।

2000 से 5000 तक मिलेगी राशि

आयुक्त महिला-बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विशेष प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। वर्ष 2023 के लिये भारत सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिये विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। इसमें प्रत्येक परियोजना स्तर पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर 2 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 2 सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जाना है। इसमें प्रति आँगनवाड़ी कार्यकर्ता 5 हजार रूपये और सहायिका को 2 हजार रूपये दिये जायेंगे।

इन कार्यों के लिए होंगी पुरस्कृत

डॉ. भोंसले ने बताया कि माह अप्रैल-2023 के पोषण ट्रैकर एप की प्रविष्टि के आधार पर आँगनवाड़ी केन्द्र पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता प्रबंधन केन्द्रों पर हितग्राहियों के उपयोग के लिये केन्द्र से संबंधित विभिन्न जानकारियों का डिस्प्ले, गृह भेंट की संख्या, केन्द्र में दर्ज हितग्राहियों का आयकर से लिंक का प्रतिशत, हितग्राहियों को सुबह का नाश्ता एवं गर्म पके भोजन का कम से कम 21 दिवस तक वितरण, वृद्धि निगरानी मापन प्रतिशत, पंजीकृत बच्चों को मासिक वृद्धि निगरानी एवं सैम (SAM) बच्चों का चिन्हांकन तथा अन्य कोई नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिस जैसे कार्यों के आधार पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews