MP News : बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये खास निर्देश, इस तरह मिलेगा लाभ

mp electicity bill

MP Electricity Consumers : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। खराब मीटर एक निश्चित समय सीमा में परिवर्तित किए जाएंगे और किसी भी उपभोक्ता को जारी होने वाले बिलों में पारदर्शिता के साथ उनमें होने वाली विसंगति का समाधान तेजी से किया जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत कंपनियों को विषेष निर्देश दिए है।

दरअसल, शनिवार को मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंप‍नी की समीक्षा की और कहा कि विद्युत क्षेत्र में उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोपरि है और इस विषय पर मैदानी अभियंताओं को विशेष ध्यान देना होगा। ट्रांसमिशन लाइन में ट्रपिंग नियंतत्रित करने के लिए कार्य योजना बना कर कार्य करें।  ट्रांसमिशन उपलब्धता इसी प्रकार बना कर रखी जाए जिससे कि शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सतत्, निर्बाध व गुणवत्ता रूप से की जा सके।

खराब मीटर बदलेंगे, बिलों में भी मिलेगी राहत

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपभोक्ताओं खासतौर से घरेलू उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटरों की जानकारी लेते हुए कहा कि खराब मीटर एक निश्चित समय सीमा में परिवर्तित किए जाएं जो कि विद्युत वितरण कंपनी और उपभोक्ता दोनों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि जिन परिसर में मीटर नहीं लगाए गए हैं, वहाँ यह काम शीघ्रता से किया जाए। विद्युत उपभोक्ताओं को जारी किए जाने वोल बिलों के संबंध में कहा कि किसी भी उपभोक्ता को जारी होने वाले बिलों में पारदर्शिता के साथ उनमें होने वाली विसंगति का समाधान तेजी से किया जाए।

ट्रांसफार्मर और लाइनों के मेंटेनेंस पर फोकस

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैदानी अभियंता परिणाम पर फोकस करते हुए कार्य करें।  मैदानी कनिष्ठ अभियंताओं को अपने क्षेत्र के सभी मेंटेनेंस की विस्तृत जानकारी होना ज़रूरी है। कनिष्ठ अभियंताओं को ट्रांसफार्मर एवं लाइनों के मेंटेनेंस की गहन जानकारी होना चाहिए जिससे कि वे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से कर सकें।विद्युत वितरण कंपनी के स्टोर से मैदानी क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री को भेजने की एक प्रक्रिया निर्धारित होनी चाहिए। साथ ही विद्युत संबंधी सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रांसफार्मर के साथ अन्य उपकरणों में लगने वाली सामग्री के मापदंड व एकरूपता उच्च स्तर की हो।

मीटर में QR कोड, मोबाईल पर मिलेगी जानकारी

इस दौरान पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक  सुनील तिवारी ने कंपनी के कार्यों व भविष्य की योजनाओं का एक प्रजेन्टेशन दिया।समीक्षा बैठक में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक और कंपनी के चेयरमेन विवेक पोरवाल, पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक  अनय द्विवेदी, कंपनी के चार क्षेत्रों के मुख्य अभियंता और मैदानी अधीक्षण अभियंता उपस्थि‍त थे।अनय द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री को जानकारी दी कि प्रत्येक उपभोक्ता के मीटर में QR कोड लगा दिए गए हैं, जिससे कि मैदानी अभियंता अपने मोबाइल फोन में उपभोक्ता की बिजली लोड संबंधी जानकारी ले सकेंगे। जबलपुर में जिन उपभोक्ताओं को अपने लोड संबंधी जानकारी को ले कर संदेह था, उनका समाधान एवं संतुष्टि उपभोक्ता के समक्ष की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews