School News: छात्रों के लिए खुशखबरी, शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

school holiday 2026

schools winter vacation 2022: छत्तीसगढ़़ के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ ने शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।  प्रदेश के सभी स्कूलों में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी के लिए पूरे 06 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। इसके अनुसार प्रदेश के सभी अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं व डीएड, बीएड और एमएड काॅलेजों में 23 से 28 दिसंबर तक की छुट्टी रहेगी।  इसके संबंध में शिक्षा विभाग ने निजी और सरकारी स्कूलों के लिए निर्देश भी जारी कर दिए है। अब स्कूल 29 दिसंबर से खुलेंगे।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने केन्द्रीय विद्यालयों के लिए 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश जारी किया है। जो कि 22 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक रहेगी। अब केन्द्रीय विद्यालय 2 जनवरी से खुलेंगे। एक सप्ताह स्कूल बंद रहने से छात्रों को लाभ मिलेगा वे अपने  परिवार के संग छुट्टी बिताने कहीं भी जा सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews