School News: छात्रों के लिए खुशखबरी, शीतकालीन अवकाश का ऐलान, 25 दिसंबर से मिलेगा लाभ, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

Schools Winter vacation 2022-23: नए साल से पहले स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अन्य राज्यों की तरह अब पंजाब सरकार ने भी शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।वही स्कूल खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है।इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे।

पंजाब सरकार के जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में रविवार 25 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके तहत पंजाब में सभी सरकारी, प्राइवेट, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेंगे। इस संबंध में सभी समूह जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रिंसिपल समेत वेबसाइट के माध्यम से भी सूचना दी गई है।

वही शिक्षा विभाग के फैसले के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में आज 24 दिसंबर को मेगा पीटीएम आयोजित होगा, इस दौरान अभिभावकों को शिक्षकों के साथ वन-टू-वन फीडबैक का मौका मिलेगा।एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों के काम को प्रदर्शित किया जाएगा और छात्रों का एक आकर्षक रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के नंबर आदि नहीं लिखे होंगे बल्कि उनकी अच्छी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews